तरोट में कारें भिड़ीं, 7 घायल

Sunday, Feb 01, 2015 - 08:58 PM (IST)

सुंदरनगर: नैशनल हाईवे पर तरोट में 2 कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से मंडी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही कार (नं. एच.पी. 22सी-0989) को जोरदार टक्कर मार दी।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। संजीव व शीला के सिर में गहरी चोटें लगने से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के दौरान लगे जाम को स्वयं डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने मौके पर पहुंच कर बहाल करवाया। मामले की छानबीन एसआई कल्याण सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से बयान कलमबद्ध करके छानबीन तेज कर दी है।

 

इस हादसे में संजीव कुमार (47) पुत्र दिले राम भोरंज जिला हमीरपुर, सपना देवी (37) पत्नी संजीव कुमार, हरदेव (15) पुत्र संजीव कुमार, विमला देवी (60) निवासी सलणु जिला बिलासपुर, शीला देवी (57) निवासी सलणु जिला बिलासपुर, नीनू देवी (27) पत्नी विनय निवासी मलाहू पालमपुर जिला कांगड़ा और विनय कुमार (35) पुत्र गुमान सिंह निवासी मलाहू पालमपुर घायल हुए हैं।

Advertising