मुख्यमंत्री ले रहे कांग्रेस का पक्ष : शांता

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2015 - 06:49 PM (IST)

पालमपुर: सांसद शांता कुमार ने भाजपा कार्यालय पर आक्रमण और भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल करने की घटना की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख हैकि पूरी जांच करने से पहले ही मुख्यमंत्री कांग्रेस का पक्ष ले रहे हैं। उन्हें पूरी जांच करने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए था।

 

शातां ने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रदेश सरकार निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती है और लोकतंत्र व न्याय का तकाजा यह है कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा की जाए। यदि सरकार और मुख्यमंत्री का पक्ष सच्चाई पर आधारित है तो उन्हें स्वयं ही पूरी जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।

 

शांता कुमार ने कहा कि उनको लगभग एक माह खाद्य व्यवस्था पर रिपोर्ट देने के लिए हिमाचल से बाहर दिल्ली में रहना पड़ा। यहां आकर उन्हें इस बात का दुख हुआ कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की परिस्थिति दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है और बदले की राजनीति से पूरा वातावरण खराब किया जा रहा है। हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं सरकार की अयोग्यता का सबसे बड़ा प्रमाण हैं। कांग्रेस पार्टी को विरोध करने कर पूरा अधिकार है परन्तु भाजपा कार्यालय के पास उन्हें रैली करने की स्वीकृति देना एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है। कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रमण के लिए पहले से ही तैयार थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News