युवा कांग्रेस किसी भी जांच को तैयार : विक्रमादित्य

Sunday, Feb 01, 2015 - 01:23 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यालय के बाहर सामने आए घटनाक्रम को लेकर युवा कांग्रेस किसी भी तरह की जांच को तैयार है। उन्होंने कहा कि चाहे यह सीबीआई हो या फिर न्यायिक। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा स्वयं जिम्मेदार है क्योंकि ङ्क्षहसा की शुरूआत भाजपा के लोगों की तरफ से की गई। उन्होंने कहा कि युकां के पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग है, जिसे वह जांच कमेटी को सौंपेंगे।

 

विक्रमादित्य सिंह शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थी तथा भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने इसमें खलल डालने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल भी रहे। हालांकि उन्होंने माना कि दोनों युवा संगठनों के बीच जो हुआ, वह गलत हुआ और ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो, युवा कांग्रेस इसे सुनिश्चित करेगी। उन्होंने भाजपा नेताओं के बयानों को गलत करार देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के आंदोलन से प्रदेश सरकार का कोई भी सरोकार नहीं था। युवा कांग्रेस राज्य सरकार के अधीन नहीं है।

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संगठन स्वतंत्र रूप से प्रत्येक निर्णय लेता है, जिसमें मुख्यमंत्री से आदेश नहीं लिए जाते। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के आदेशानुसार ही प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं दोहराई जानी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन दिनों वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बायोग्राफी पढ़ रहे हैं, जिससे वह बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार हिंसावादी नहीं हैं।

Advertising