सड़कों पर उतरे भाजपाई

Sunday, Feb 01, 2015 - 01:18 AM (IST)

धर्मशाला: भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा(संगठनात्मक) ने शिमला में भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं द्वारा किए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, साथ ही मांग की है कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत सभी दोषियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाए व घटना की न्यायिक जांच करवाने के आदेश दिए जाएं।

 

मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र भाजपा ने मांगा है व ऐसा न करने की सूरत में राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री किशन कपूर, शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी, कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष संगठनात्मक जिला कांगड़ा हिन्दवीर कोहली व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

 

वहीं देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर शिमला में हुए हिंसक हमले के विरोध में भाजपा संगठन द्वारा पूर्व विधायक रमेश धवाला, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश चौहान, प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री अरविंद धीमान, मीडिया प्रभारी सपन सूद, महिला नेता श्याम दुलारी, नीलम ठाकुर व सर्वदर्शन शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जसवां परागपुर के भाजपा नेताओं ने युकां कार्यकत्र्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय दीप कमल में की गई तोडफ़ोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की।

 

उधर, नूरपुर जिला भाजपा के कार्यकत्र्ताओं ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज की अगुवाई में शिमला में भाजपा मुख्यालय पर युवा कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया तथा उसके बाद राज्यपाल को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

Advertising