गायत्री महायज्ञ में चढ़ाए 501 नारियल

Thursday, Jan 29, 2015 - 01:23 AM (IST)

मंडी: देव पाईंदल ऋषि के मूल मंदिर डोलरा में बुधवार को गायत्री महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डालकर  देवता से आशीर्वाद प्राप्त किया। महायज्ञ में 501 नारियलों का चढ़ावा चढ़ाया गया। स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी पूर्णाहुति में उपस्थिति दर्ज करवाई व देव पाईंदल ऋषि से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के सौजन्य से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

 

देवता के रथ ने पहले कन्या पूजन किया उसके उपरांत हवन कुंड के पास आकर महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली। देव कमेटी के अध्यक्ष रेवत सिंह ठाकुर ने कमेटी की ओर से महायज्ञ को सफल बनाने वाले ब्राह्मणों, देव समाज से जुड़े लोगों, स्वास्थ्य मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। देवता के रथ ने महायज्ञ के संपन्न होते ही मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने रथ के माध्यम से आशीर्वाद दिया।

Advertising