शाहपुर में 64 नशीले कैप्सूल व नगरोटा में चरस पकड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 01:24 AM (IST)

कांगड़ा/नगरोटा बगवां: जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने 64 नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी क्यारी के रूप में हुई है, वहीं नगरोटा पुलिस ने चरस के एक मामले में भुनेड़ निवासी अश्विनी कुमार पुत्र उत्तम चंद को हिरासत में लिया है। उससे मौके पर 6 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं तथा आगामी जांच जारी है।

 

शाहपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजेश कुमार जब शाहपुर बाजार में पैदल जा रहा था तो पुलिस कर्मियों को देख भागने लगा। इस पर पुलिस ने शक होने पर उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया। आरोपी से 64 नशीले स्पास्मो प्रॉक्सीवीन कैप्सूल बरामद हुए। शाहपुर पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

उधर, नगरोटा पुलिस ने स्थानीय बस अड्डे के समीप वाहनों की चैकिंग के दौरान बाइक सवार से 6 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह मंडयाल ने बताया कि पुलिस बस अड्डे के समीप वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी तथा जब उन्होंने एक बाइक सवार को देखा तो उसने अपनी जेब से चरस की पुडिय़ा को निकाल कर फैंक दिया। पुलिस ने जब पुडिय़ा को खोलकर देखा तो उसमें चरस थी। पुलिस ने बाइक सवार भुनेड़ निवासी अश्विनी कुमार पुत्र उत्तम चंद को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अश्विनी कुमार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News