कर्मचारियों को 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2015 - 11:05 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफों की सौगात दी है। इनमें राज्य कर्मचारियों को 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा खास है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ौतरी 1 जुलाई, 2014 से देय होगी और मार्च, 2015 तक बकाया राशि उनकी भविष्य निधि में जमा हो जाएगी। राज्य सरकार की जेसीसी की बैठक में इन घोषणाओं पर मुहर लगी है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की।

 

बैठक में राज्य सरकार ने करुणामूलक आधार पर नौकरियों के लिए आय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह आय सीमा 25 हजार रुपए बढ़ी है। इन नौकरियों में आय सीमा 1.50 लाख रुपए हो जाएगी। वर्तमान में इन नौकरियों में 1.25 लाख रुपए की आय सीमा है। इन घोषणाओं से राज्य कोष पर 300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

 

जेसीसी की बैठक में 95 आइटम लगी थीं जिनमें से महज 18 पर ही चर्चा हो सकी जबकि अन्य मांगों पर अब विभागों के साथ चर्चा कर सरकार को भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य में हमेशा अराजपत्रित कर्मचारियों का केवल एक संगठन चाहते हैं और इस दिशा में उनके प्रयास सार्थक सिद्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए केवल पंजाब वेतन आयोग का अनुसरण करती है न कि चुनाव के दौरान कर्मचारियों को लुभाने के लिए।

 

इससे पूर्व प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा एजैंडा से अलग कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और उन्हें समय-समय पर वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। प्रधान सचिव कार्मिक एकेबीएस नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्य सचिव पी$ मित्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, तरुण श्रीधर और पीसी धीमान, प्रधान सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, हि$ प्र$  अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव गोपाल शर्मा व अन्य पदाधिकारी तथा समस्त जिलों के अराजपत्रित कर्मचारी संघों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News