कल शिमला पहुंचेंगे कल्याण सिंह

Monday, Jan 26, 2015 - 12:36 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल कल्याण सिंह 28 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। वह 27 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजे के करीब शिमला हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका शिमला पहुंचने पर स्वागत करेंगे और मंत्रिमंडल के अपने सहयोगी सदस्यों सहित मुख्य सचिव और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से उनका परिचय करवाएंगे। 28 जनवरी को वह सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह 26 जनवरी की शाम को शिमला से विदा होंगी। इससे पहले वह गणतंत्र दिवस के अवसर पर एट होम कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

Advertising