डोह में पशुशालाएं राख, 8 पशु जिंदा जले

Sunday, Jan 25, 2015 - 06:12 PM (IST)

बंगाणा: उपमंडल बंगाणा के तहत गत रात्रि बुढ़ार पंचायत के डोह गांव में 2 पशुशालाएं आग लगने से जलकर राख हो गईं। इस आग की घटना में पशुशाला के अंदर बांधे करीब 8 मवेशी भी जिंदा जल गए। आग से जलने वाले मवेशियों में 2 दुधारू भैंसे व एक कट्टा व 5 बकरियां शामिल हैं। घर से पशुशाला के दूरी पर होने के कारण रात के समय लगी आग की घटना का समय पर पता नहीं चल पाया।

 

जानकारी के अनुसार बुढ़ार पंचायत के डोह गांव में 2 सगे भाइयों लेखराज व पवन कुमार पुत्र ज्ञान चंद की पशुशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। आग से लकड़ी व पशुचारा भी जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में करीब 4 लाख रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है। पशुशालाओं में आग लगने की घटना की सूचना अग्रि पीड़ितों द्वारा बंगाणा पुलिस थाना को दी गई। बंगाणा पुलिस ने डोह गांव में घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त आग की घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईंटों से निर्मित स्लेटपोश पशुशालाओं में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की आशंका भी अग्रि पीड़ितों द्वारा व्यक्त की जा रही है।

 

बंगाणा पुलिस प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया किअज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीएम बंगाणा मनोहर लाल यादव ने बताया कि डोह गांव में 2 लोगों की पशुशालाएं व पशुओं के जलने की सूचना मिली है। इन परिवारों को प्रशासन की तरफ से उचित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

Advertising