लव जिहाद में विहिप ने नहीं सौंपा एक भी नाम : वीरभद्र

Wednesday, Jan 21, 2015 - 09:39 AM (IST)

ऊना: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा द्वारा लव जेहाद के नाम पर राजनीति चमकाई जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर ऐसी कोई जानकारी भाजपा या विहिप के पास है तो उन्हें उपलब्ध करवाई जाए लेकिन आज तक उन्हें ऐसा एक भी नाम नहीं सौंपा गया।

 

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि यह सही नहीं है कि बड़ा तिलक लगाने वाला वाकई बड़ा पंडित होगा। उन्होंने ऐसे लोगों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे लोग लव जेहाद के नाम पर जनता को भड़का रहे हैं। अगर ऐसा है तो हमें जानकारी दी जाए, सरकार इस मामले की जांच करेगी। हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जिसने धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाया है। इस कानून के तहत अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे डीसी के समक्ष एक माह पहले नोटिस देना होगा।

Advertising