पशु बलि मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

Tuesday, Jan 20, 2015 - 11:20 PM (IST)

गगरेट: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से संवाद में पशु बलि पर प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले पर अपना असंतोष प्रकट किया। उन्होंने हाईकोर्ट से अपील की है कि ऐसी सामाजिक मामलों में कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी भरा है। सीएम ने कहा कि मुहर्रम पर हजारों की तादाद में बकरे काटे और पशु बलि दी जाती है तो क्या उन पर भी किसी प्रकार की पाबंदी है?

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में गिने-चुने स्थानों पर ही हिंदू मंदिरों में पशु बलि दी जाती है। धीरे-धीरे यह प्रथा भी बंद हो रही है। यह एक सामाजिक समस्या है और समाज खुद इसका हल ढूंढ सकता है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है, ऐसे में इस पर पुनर्निचार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय का फैसला संतुलित होना चाहिए।

Advertising