सम्पत्ति का ब्यौरा देने में दम रखें धूमल : वीरभद्र

punjabkesari.in Saturday, Jan 17, 2015 - 10:58 PM (IST)

हमीरपुर/सुजानपुर: प्रदेश में जल्द प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बहाल होगा। इसके लिए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के चेयरमैन की नियुक्ति करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। शिमला में स्थायी व धर्मशाला में अस्थायी रूप से बैंच स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पटलांदर में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकार वार्ता में दी।

 

वीरभद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उनकी संपत्ति की जांच अपने कार्यकाल में करवा चुके हैं जिसमें वह निर्दोष पाए गए हैं। अब धूमल से संपत्ति का ब्यौरा मांगा जा रहा है तो वह डर क्यों रहे हैं। अगर वह निर्दोष हैं तो उनकी तरह पाक साफ होकर बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल रहे जिनमें से शांता कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद के अनुरूप शालीनता दिखाई जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एक तानाशाह के रूप में बदले की भावना से काम करते हैं।

 

सैंट्रल यूनिवर्सिटी के सवाल वीरभद्र सिंह ने कहा कि इसे धर्मशाला में ही स्थापित किया जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर व विधायक रविंद्र रवि की सैंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर प्रधानमंत्री से शिकायत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा पत्राचार या शिकायत नहीं की है। इस मौके पर आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र, केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व सीपीएस उर्मिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिलाधीश रोहन चंद ठाकुर, एसपी अजय सिंह बौद्ध आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News