वीरभद्र को तो HSO बनना चाहिए था :धूमल

Friday, Jan 16, 2015 - 06:49 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं या किसी थाने के एसएसओ। उन्होंने आज यहां मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि सिंह छठीं बार मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन उनकी विरोधियों के प्रति बदले की भावना कम नहीं हुई और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज किये जा रहे हैं। इसके पीछे सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल वो ऐसा करके सरकार की कमियों की तरफ से लोगों का ध्यान बंटाना चाहते हैं।
 
 उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आयी राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी है। विकास के कामकाज रूक गये हैं। खजाना खाली होने से कुछ काम नहीं हो पा रहा है। राज्य दिवालिया हो रहा है। अपनी कमियां छिपाने के लिये वो लोगों को दूसरी बातों में उलझाये रखना चाहते हैं।
 
धूमल ने कहा कि यदि सिंह अपने विराधियों के खिलाफ जांच कराने के इतने उत्सुक हैं तो मुख्यमंत्री बनने के बजाय उन्हें किसी थाने का एसएचओ होना चाहिए था। इतना राजनीतिक अनुभव होने के बावजूद उन्हें विकास की प्राथतिकतायें ही मालूम नहीं। पिछले दो सालो ंमें राज्य की आॢथक स्थिति खराब हो गयी है। सिंह मेरे खिलाफ जो भी जांच कराना चाहें करा लें उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। 
Advertising