मुख्यमंत्री ने किया पारंपरिक लोहड़ी पर्व का आगाज

Tuesday, Jan 13, 2015 - 11:24 PM (IST)

ज्वालामुखी: विकास एवं चेतना मंच ज्वालामुखी के बैनर तले मनाए जा रहे लोहड़ी उत्सव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करके अग्नि में चिड़वे-रेवड़ी व मूंगफली का होम किया और समस्त प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर शहनाई वादन व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पारंपरिक अंदाज में लोहड़ी पर्व का आयोजन विकास एवं चेतना मंच ने किया।

 

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पं. सुशील रतन, कांग्रेस विधायक संजय रतन, विधायक यादवेंद्र गोमा, कांग्रेस नेता अनीता वर्मा, राजेन्द्र राणा, विकास एवं चेतना मंच के अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, अनिल प्रभा शर्मा, दिव्यांशु भूषण, राजेन्द्र राणा, सचिन ठाकुर, रंगी राम, मेला राम, रघुनाथ सिंह, मुंशी राम, अश्विनी कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, भवानी दत्त व घनश्याम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertising