लंज को कालेज व सीएचसी का तोहफा

Saturday, Jan 10, 2015 - 01:00 AM (IST)

लंज: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लंजवासियों को डिग्री कालेज व कम्युनिटी हैल्थ सैंटर का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लंज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में लंज के लोगों की ओर से केवल सिंह पठानिया, मेजर विजय सिंह मनकोटिया व सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री के समक्ष डिग्री कालेज खोलने की मांग रखी जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। नए कालेज का नाम डा. राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज होगा।

 

लंज के लोगों की लंज पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने की दूसरी मुख्य मांग को वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने वीरभद्र सिंह के समक्ष रखा जिस पर भी मुख्यमंत्री ने हामी भर दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री जीएस बाली, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी, मेजर विजय सिंह मनकोटिया, केवल पठानिया, यादविंद्र गोमा, जिलाधीश कांगड़ा सी. पालरासू, एसपी कांगड़ा कपिल शर्मा व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertising