कांग्रेस मुख्यालय में उमड़ा फरियादियों का सैलाब

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2015 - 06:46 PM (IST)

शिमला: नववर्ष में कांग्रेस की नई पहल की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्वयं शुरूआत की। इसके तहत रविवार को मुख्यमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में जनसमस्याएं सुनीं और उनका निपटारा किया। इस दौरान प्रदेशभर से भारी संख्या में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर राजीव भवन पहुंचे। जानकारी के अनुसार पार्टी मुख्यालय में 117 डैलीगेशन मुख्यमंत्री से मिलने आए जिनमें से करीब 40 को ही उनसे मिलने का मौका मिल पाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह करीब साढ़े 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और उन्होंने दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं।

 

मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आए फरियादियों को निराश नहीं किया और पार्टी कार्यालय से जाने से पूर्व वह अपने निजी सचिव को शेष प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं संबंधीज्ञापन लेने को कह गए ताकि बाद में उनका निवारण किया जा सके। इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री यह भी स्पष्ट कर गए कि जो लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर यहां आए हंै, वे अपने पत्र में पूरी समस्या, नाम व पते का उल्लेख करें ताकि उनकी समस्याओं का निवारण हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News