मंडी से घोषित भगौड़ा चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Sunday, Sep 08, 2019 - 12:23 PM (IST)

मंडी(ब्यूरो) : मंडी पुलिस के पी.ओ. सैल ने मंडी कोर्ट से भगौड़ा घोषित आरोपी चंडीगढ़ से काबू किया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी सोहन सिंह निवासी चंडीगढ़ 2002 में दर्ज मामले में 26 जून 2008 से पी.ओ. घोषित था।  

शुक्रवार को चंडीगढ़ जाकर ए.एस.आई. प्रकाश चंद की अगुवाई में पी.ओ. सैल में शामिल एच.एच.सी. मोहिंद्र सैनी और कांस्टेबल विवेक भंगालिया ने भगौड़ा अम्बेदकर कालोनी धनास से दबोच लिया, जिसे फिर कोर्ट में पेश किया गया।

Priyanka rana

Advertising