Mandi का गबरू Australia में छाया

Friday, Dec 09, 2016 - 07:55 PM (IST)

मंडी (नीरज शर्मा): मंडी शहर के अभिषेक अवस्थी ने विदेश में अपनी कामयाबी का एक और डंका बजाया है। अभिषेक अवस्थी को लॉडन कैम्पास्पी मल्टीकल्चरल सर्विसिस कैम्पास्पी मल्टीकल्चरल सर्विसिस का अध्यक्ष चुना गया है। अभिषेक अवस्थी इस संस्था के अध्यक्ष पद पर बैठने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। अभिषेक ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सहयोगियों को दिया है।

3 वर्षों के लिए चुने गए अध्यक्ष
बीते 10 वर्षों से आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में अपनी सेवाएं दे रहे मंडी शहर के अभिषेक अवस्थी दिन प्रतिदिन कामयाबी के पथ पर अग्रसर होते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक अवस्थी को हाल ही में लॉडन कैम्पास्पी मल्टीकल्चरल सर्विसिस का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि एल.सी.एम.एस. आस्ट्रेलिया की एक मल्टीकल्चरल संस्था है जो वहां की संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है। इस संस्था में विभिन्न देशों के लोग शामिल होते हैं और इसका सीधा संपर्क वहां की सरकारों के साथ होता है। इस संस्था का अध्यक्ष बनना अपने आप में बड़ी बात है। अभिषेक अवस्थी को तीन वर्षों के लिए इस संस्था का अध्यक्ष चुना गया है। अभिषेक ने वीडियो संदेश भेजकर अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सहयोगियों को दिया है। अभिषेक का मानना है कि आज वह इस मुकाम तक सभी के सहयोग से ही पहुंच पाए हैं।

देश को बनाएंगे बेहतर
अभिषेक अवस्थी ने देश, प्रदेश और मंडी वासियों को आश्वस्त किया है कि वह जिस भी मुकाम पर आज पहुंचे हैं उसके माध्यम से अपने देश के लिए बहुत कुछ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है और आने वाले समय में वह इसका इस्तेमाल अपने देश के लिए करेंगे।

अहम पदों पर हैं बिराजमान
बता दें कि अभिषेक अवस्थी आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया प्रांत के मल्टीकल्चर अम्बेसेडर जैसे अहम पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। साथ ही रोटरी नेक्स्ट जेनेरेशन के अध्यक्ष पद का संचालन भी कर रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक वहां ही अन्य गतिविधियों में भी अपना पूरा योगदान देते हैं। अभिषेक अवस्थी की इस कामयाबी से एक बार फिर मंडी जिला सहित हिमाचल प्रदेश और देश का नाम विदेश में गौरवांवित हुआ है।

Advertising