दौलतपुर चौक में स्लेटपोश मकान गिरने से बाल-बाल बची महिला

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 05:22 PM (IST)

दौलतपुर चौक (परमार): नगर पंचायत दौलतपुर चौक में एक विधवा का स्लेटपोश मकान गिर कर ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि विधवा महिला इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। बताया जाता है कि रविवार सुबह वार्ड नम्बर 6 में कृष्णा देवी का स्लेटपॉश कच्चा मकान अचानक गिर गया और महिला इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। पीडि़त कृष्णा देवी मुश्किल से जीवन गुजर बसर कर रही है और अब मकान गिरने से कृष्णा देवी की मुसीबतें बढ़ गई हैं। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अध्यक्ष धर्मजीत सिंह व उपाध्यक्ष सुनीता देवी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। धर्मजीत सिंह ने बताया कि इस बाबत राजस्व विभाग से शीघ्र नुकसान का आकलन करने का आग्रह किया गया है ताकि पीडि़ता को उचित मुआवजा और फौरी राहत दी जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Surinder Kumar

Recommended News

Related News