सोलन अस्पताल में एंटिजन टैस्ट में आए 26 पॉजिटिव मामले

Monday, Nov 23, 2020 - 07:10 PM (IST)

 सोलन (नरेश पाल ): सोलन में कोरोना के 26 नए मामले पॉजीटिव आए है। यह सभी मामले क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को रेपिड एंटिजन टेस्ट में आए है। जिला क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोमवार को 94 लोगो के सैंपल लिए गए जिसमें 26 सैंपल पॉजीटिव व 68 नेगटिव आए है। सोलन शहर के मशहूर रेस्तरां कारोबारी सहित चार परिवार के सदस्य  पॉजिटिव आए है। इसमें 73 वर्षीय व 40 वर्षीय महिला के अलावा 54 व 42 वर्षीय पुरुष शामिल है।

यही नहीं जिला किन्नौर के डाकघर टापरी की शोल्टू कालोनी के 5 लोग कोरोना पॉजीटिव आए है। इन सभी का क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोराना का टेस्ट हुआ जिसमें यह सभी पॉजीटिव आए है। इनमें 3 व 8 वर्ष की उम्र के दो बच्चे भी शामिल है। इसी तरह टैंक रोड़ में भी एक ही परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव आए है। इनमें 48 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 43 वर्षीय महिला के साथ - साथ 19 वर्षीय युवती व 11 वर्षीय बालक है।

इनके अलावा सुगन्धा अपार्टमेंट  सपरून में 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव सेरी में 31 वर्षीय महिला, गांव चम्बयार में 36 वर्षीय महिला, नौणी विवि में 52 वर्षीय एक व्यक्ति बाईपास सोलन में 32 वर्षीय व्यक्ति, सेरी डाकघर सेरे में 22 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय युवती के साथ - साथ 49 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। हैड आफिस सोलन में 28 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। पडग़ में 44 वर्षीय, बाई पास में 60 वर्षीय , जिला सिरमौर के बायोग में 22 वर्षीय महिला तथा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के समीप 48 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।

 

Naresh Pal

Advertising