नैहरियां सडक़ हादसे में 2 लोग जख्मी, पुलिस जांच शुरू

Wednesday, Jul 07, 2021 - 05:23 PM (IST)

अम्ब(अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते नैहरियां में हुए सडक़ हादसे में 2 लोग जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया जहां डाक्टर ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे उक्त स्थल पर 2 कारों की आमने सामने से टक्कर हो गई। सडक़ दुर्घटना में कार चालक रविन्द्र कुमार (45) पुत्र मलकीयत सिंह निवासी अमलैहड़ व दूसरी कार के चालक अश्विनी कुमार (30) पुत्र शिवदत्त निवासी ग्रेटर फरीदाबाद (हरियाणा) को चोटें आई हैं। डी.एस.पी. अम्ब सृष्टि पांडेय का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Surinder Kumar

Advertising