5 व 9 वर्षीय बच्चों सहित कुल 18 पॉजीटिव

Friday, Mar 05, 2021 - 07:24 PM (IST)

ऊना(विशाल): जिला ऊना में दिन ब दिन फिर से कोविड-19 के मामले बढऩे लगे हैं। आज 2 बच्चों सहित कुल 18 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन सबके इलाज को लेकर सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार शर्मा ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पॉजीटिव मरीजों में टक्का रोड का 5 वर्षीय बच्चा, मलुवाल की 9 वर्षीय बच्ची सहित पंजोआ की 16 वर्षीय किशोरी, 74 वर्षीय वृद्धा व 39 वर्षीय महिला, दौलतपुर चौक से 18 वर्षीय युवक, अलेहड़ सलोई से 56 वर्षीय महिला, ङ्क्षसगा निवासी 50 वर्षीय महिला, हरोली निवासी 45 वर्षीय पुरुष, चोआर निवासी 47 वर्षीय पुरुष, अम्ब निवासी 47-47 वर्षीय 2 पुरुष, 57, 34 व 69 वर्षीय महिलाए व 17 वर्षीय किशोरी, अम्ब टिल्ला से 72 वर्षीय पुरुष, ऊना शहर के प्रेम नगर निवासी 66 व 60 वर्षीय पुरुष व महिला शामिल है।

Surinder Kumar

Advertising