इन दिनों फैला है आई फ्लू का कहर,खुद को ऐसे बचाएं !(Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2016 - 05:25 PM (IST)

बरसाती मौसम में गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन हुम्स, चिपचिपाहट उतना ही परेशान कर देती है। इन दिनों बाहरी खाने से परहेज करना चाहिए और साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना चाहिए।   

 
बारिश के दिनों में आई फ्लू भी तेजी से फैलता है, जिसे कंजक्टिवाइटिस कहा जाता है। इससे आंखों में लालगी और जलन होने लगती है। आई फ्लू की शुरूआत खारिश से होती हैं और आंखों से चिपचिपे द्रव्य निकलने लगता हैं। इससे पलकें आपस में जुड़ने लगती हैं, जिसे एलर्जिक संक्रमण माना जाता है। आंखों से पानी निकलने से तेज दर्द होता है। एक बात और यह रोग छूने से फैलने वाला है। यह रोग एक रोगी से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। बच्चों में यह संक्रमण तेजी से फैलता है। वैसे यह इंफैक्शन 4 से 5 दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 
 
लक्षणः 
 
- नींद से उठने पर दोनों पलकों का आपस में चिपक जाना
- सिर दर्द होना
- आंखों में बार-बार पानी और गीद आना
- पलकों पर अधिक सूजन होना
- आंखों में लाली, खुजली होना
- रोशनी सहन न कर पाना 
 
 
बचावः
 
यदि घर में कोई आई फ्लू का शिकार हो गया है तो परिवार के सभी सदस्य साफ सफाई पर खास ध्यान रखें।
 
- धूप चश्मे का इस्तेमाल करें।
- तेज रोशनी से बचकर रहें। टी.वी. न देखें, नजर लगाकर किताबें न पढ़ें। 
- थोड़ी-थोड़ी देर बाद शीतल जल से आंखों पर छींटे मारें।
- आंखों को मसले ना, इससे लालगी और सूजन और बढ़ जाएगी। 
- तौलिया, साबुन व आईड्रॉप अलग रखें।
- स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल न करें।
- तकिए का कवर रोजाना बदलें।
- कॉन्टैक्ट लैंस वाले आंखों को रगड़े नहीं। 
- आंखों को धुआं, धूल, तीखी धूप और तेज हवा से बचाएं। 
- डॉक्टरी सलाह से एंटीबायोटिक ड्रॉप्स या ऑइंटमेंट का इस्तेमाल करें। 
 
घरेलू इलाज
 
- सूखे नारियल की गिरी और मिश्री खाने से आई फ्लू तेजी से ठीक होता है। नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन भी अच्छा रहता है।
 
- सेब, केला, गन्ना व मूली भी फायदेमंद होती है। फल को चाकू से काटने की बजाए चबा-चबाकर अच्छे से खाएं।
 
- बादाम को रात भर भिगोकर रखें। सुबह पीसकर पानी मिलाकर पी लें। साथ ही दूध पी लें। 
 
 
ध्यान में रखें यह बात 
 
- अगर आप लैंस इस्तेमाल करते हैं तो आई फ्लू का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत लैंस निकाल लें। उस लैंस को दोबारा प्रयोग न करें।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News