Women''s Problem: लिकोरिया की परेशानी से खुद को यूं बचाएं

Tuesday, Mar 01, 2016 - 11:07 AM (IST)

ल्यूकोरिया या लिकोरिया महिलाओं को होने वाला एक रोग है, जिसे श्वेत प्रदर भी कहते हैं। ल्यूकोरिया से ग्रस्त औरत की योनि से बहुत ज्यादा मात्रा में सफेद बदबूदार पानी निकलता है, जिसे वेजाइनल डिस्चार्ज कहते हैं। इसकी वजह से शरीर में काफी कमजोरी आने लगती है। वैसे तो यह रोग आम होता है, जिसे आप बीमारी नहीं कह सकते। यह एक तरह से यूट्रैस और योनि इंफैक्शन या प्रजनन अंगों में सूजन की निशानी है जो अन्य कई रोगों को न्योता जरूर देता है।

भारतीय महिलाएं इस समस्या की आम शिकार होती हैं। किसी दूसरे को बताने में हिचकिचाहट के चलते वह इस समस्या को छिपा लेती हैं या नॉर्मल बात समझ कर शुरुआत में ही ध्यान नहीं देतीं जो बाद में बढ़ जाती है। इस प्रॉब्लम के बढऩे से योनि या गर्भाशय ग्रीवा से श्लेष्मा (बलगम) निकलने लगता हैं जो शरीर को कमजोर करने लगता है। 

*कारण

वैसे यह इंफैक्शन प्राइवेट पार्ट की सफाई न रखने से होती है। इसके अलावा ज्यादा उपवास, अश्लील बात-चीत, रोगग्रस्त पुरुष से संबंध बनाने, इंटरकोर्स के बाद योनि को साफ न करना, अंडरग्रामैंट गंदे व रोज न बदलने, यूरीन के बाद योनि को पानी से न धोने या बार-बार गर्भपात करवाना सफेद पानी के प्रमुख कारण है। सफेद पानी का एक और कारण प्रोटिस्ट है जोकि एक सूक्ष्म जीवों का समूह है। 

*शरीर पर असर

-हाथों-पैरों और कमर में दर्द

-पिंडलियों में खिचाव  

-योनि वाली जगह पर खुजली

-शरीर में कमजोरी और थकान 

-सुस्ती पडऩा, चिड़चिड़ापन, शरीर में सूजन या भारीपन

-चक्कर आना 

*घरेलू उपचार से पाएं राहत

-इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी काम है साफ-सफाई। योनि को साफ पानी से धोएं। आप उसे फिटकरी के पानी से भी साफ कर सकते हैं। फिटकरी एक श्रेष्ठ जीवाणु नाशक औषधि है जो सस्ती भी पड़ती है। 

-शर्म और हिचकिचाहट को छोड़कर इसके बारे में डॉक्टर से संपर्क करें। इस रोग की प्रमुख औषधियां अशोकरिष्ट, अशोक घनबटी, प्रदरांतक लौह, प्रदरहर रस आदि हैं।

-योनि की अंदरूनी सफाई के लिए पिचकारी से धोएं (डूश लेना)। नारायण तेल का प्रयोग सबसे बैस्ट माना जाता है। 

- मूत्र त्याग के पश्चात अच्छी तरह से सम्पूर्ण अंग को साबुन से धोएं। योनि को साफ करने के लिए आपको मार्कीट में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स मिल जाएंगे। आप दिन में एक बार वी-वॉश का नियमित इस्तेमाल कर सकती हैं। 

- इससे छुटकारा पाने के लिए आप भूने चने रोज खाएं। आप उसमें गुड़ को पीसकर मिक्स भी कर सकते हैं। कुछ दिनों में ही आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

- लिकोरिया की परेशानी होने पर मीठी चीजों से परहेज करें। जैसे- पेस्ट्री, कस्टर्ड, आइसक्रीम और पुडिंग के रूप से शक्करयुक्त खाद्य पदार्थ। यह समस्या को और बढ़ाते हैं।

 

 

Advertising