जौ के पानी में इतने स्वास्थ्य लाभ हैं कि जानकर रह जाएंगे हैरान! (pics)
punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2016 - 03:44 PM (IST)

जौ का पानी पीने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। अाज हम अापको जौ के पानी के होने वाले स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएगें। इसका सेवन करने से मधुमेह, शरीर में सूजन, कब्ज की दिक्कत, गठिया अादि समस्याएं ठीक होती हैं। यह पानी जौ को पानी में उबाल कर तैयार किया जाता है। तो अाइए जानते है इसके फायदें...
जानें, जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ
- जौ के पानी में बीटा अौर ग्लूकेन पाया जाता हैं, जिसे पीने से आंतें साफ रहती है अौर कब्ज की दिक्कत दूर होती है।
- यह हमारे शरीर में से जहरीले पदार्थों को मल द्वारा बाहर निकालता है।
- गर्मियों के मौसम में इसे पीने से ठंड़क मिलती है। अगर आपने तेज मसालेदार खाना खाया है जिसके कारण आपको पेट में जलन हो रही हो तो इसे दूर करने के लिए अाप जौ के पानी का सेवन करें।
- अगर किसी को गठिया की दिक्कत और जोड़ों में दर्द रहता है तो रोज इस पानी का सेवन करें।
- यह हमारे शरीर में ग्लूकोज की तरह ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखता है। इसे पीने से शुगर लेवल को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
- शरीर में फाइबर की कमी को ठीक करने के लिए भी इस पानी का सेवन करें।
- इसे पीने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल कम होता है।
- अगर किसी की किडनी में पथरी है तो उसे रोज एक गिलास जौ के पानी का सेवन करने से पथरी शरीर से बाहर निकल जाती है।
- गर्भावस्था के दौरान महिला के पैरों में सूजन हो जाती है, एेसे में सूजन को कम करने के लिए महिला को जौ का पानी पीने के लिए दें।
इस तरह से बनाएं जौ का पानी
1. इसे बनाने के लिए पहलें एक सौस पैन में 2 टेबल स्पून जौ अौर पानी को मिलाएं।
2. इसे तब तक उबालें जब तक यह नरम न हो जाएं।
3. जब यह नरम हो जाएं तो एक जालीदार कपड़ा लेकर उसमें से छान लें अौर पीने के लिए दें।
ध्यान में रखें
- अाप छिलके वाले और बिना छिलके वाले दोनों में से किसी भी तरह के जौ का इस्तेमाल कर सकते हैं। छिलके वाले जौ में फाइबर ज्यादा होता है, जिसके कारण इसे पकने में समय ज्यादा लगता है।