दोपहर का भोजन कैसे करना चाहिए, इस खबर को जरूर पढ़ें(pics)

Tuesday, Jul 05, 2016 - 03:42 PM (IST)

हम लोग अक्सर सुबह के नाश्ते का ध्यान तो रख लेते है लेकिन दोपहर का खाना खाते समय कुछ गलतियां कर देते है जो बाद में हमें बीमार कर देती है। तो आज हम आपको दोपहर के भोजन से जुड़ी 10 जरुरी बातों का ज्ञान देने वाले है जो अापको गलत तरीके से खाने से होने वाली समस्या से बचा सकता है।
 
1. रोटी जरूर खाए 
 
दोपहर के भोजन में रोटी को जरूर शामिल अौर अपने वजन के अनुसार भोजन करें। वैसे तो दो से तीन रोटियां हर काम पर जाने वाले व्यक्ति को खानी चाहिए। इस बात का धयान रखे कि रोटी गेहूं की ही हों।
 
2. थोड़े से चावल
 
दोपहर के समय में शरीर को प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट सब चाहिए होता है इसलिए अपने लंच में चावल हल्की मात्रा में शामिल कीजिए।
 
3. उड़द की दाल नहीं
 
आप दोपहर में दाल जरूर ले सकते हैं लेकिन उड़द की दालके सेवन से आपको बचना चाहिए । कोई भी ऐसी चीज जो बादी करें उसे बिल्कुल न खाए।
 
4. हरी सब्जियां
 
दोपहर के भोदन में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें लेकिन इसमें हल्का तड़का लगा हो क्योंकि इससे स्वास्थ्य ठीक रहता हैं।
 
5. बाहर का भोजन बिल्कुल नहीं
 
अगर अापको कितनी भी भूख लगी हो लेकिन रोज-रोज बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं क्योंकि यह अापको बीमार कर सकता है।
 
6. दही, छाछ और कच्ची प्याज
 
दोपहर के भोजन में आप दही, प्याज और छाछ जरूर इस्तेमाल करें। यह तीनों चीजें इंसान के लिए अमृत हैं। घर की महिलाओं को खास तौर पर इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
 
दोपहर का भोजन कब करना चाहिए?
 
7. कब करे भोजन
 
वैसे दोपहर का भोजन 12 बजे से पहले कर लेना चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर को इस समय ही ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। इस बात का ध्यान रखें कि इस समय में शरीर को या तो भोजन दें या हलके फल खा लें और दोपहर का भोजन  2 बजे से पहले कर लें।
 
8. भोजन के बाद पानी
 
हम अक्सर भोजन खाते वक्त पानी पीते रहते है जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है अौर खासतौर पर ठंडा पानी तो बिल्कुल इस्तेमाल न करें। याद रखें भोजन करने के अाधे घंटे बाद पानी पीए।
 
कैसे करें दोपहर का भोजन?

9. आराम से और धीरे धीरे
 
दोपहर का भोजन शांति अौर अाराम से करना चाहिए। देखा जाता हम लोग अक्सर दोपहर के समय जल्दी में होने के कारण लंच 5 मिनट में खत्म करने की सोचते है जो हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता इसलिए याद रखें भोजन अाराम से धीरे-धीरे करें।
 
10. भोजन  से पहले प्रार्थना

भोजन शुरू करने से पहले 10 सैकंड के लिए भगवान को जरूर याद कीजिए।तो अब दोपहर का भोजन करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें। यह आदतें आपके जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। 

Advertising