रोज-रोज नहाने का है बहुत बड़ा नुकसान जो आप नहीं जानते!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2016 - 06:55 PM (IST)

जनवरी का महीना चल रहा है। इस समय उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे मौसम में बहुत सारे लोग रोज नहाने से परहेज करते हैं लेकिन कुछ लोग अपना रोज नहाने का नियम नहीं तोड़ते। वैसे तो रोज नहाना अच्छी बात है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज नहाने की आदत भी हमें नुकसान पुहंचाती है।  यह बात हम नहीं बल्कि एक रिसर्च में कहीं गई है। 


ब्रिटेन के अखबार ''द सन'' में छपी एक खबर के अनुसार, बहुत से लोगों की हर दिन नहाने की आदत उन्हें बीमार बना सकती है। अखबार ने एक रिसर्च के आधार पर लिखा है कि ऐसा करने से हम उस तेल को शरीर की त्वचा के साथ धो देते हैं जो शरीर के वास्तव में आवश्यक है।


ऑस्ट्रेलियन कॉलेज पर डर्मोटोलॉजी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक ने तर्क दिया कि हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर एक तैलीय पदार्थ निकालता है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होता है। अत्यधिक नहाने या धोने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।


वैसे तो असल में यह खबर पश्चिमी देशों के लिए ज्यादा अहमियत रखती है क्योंकि वहां नहाने से पहले तेल लगाने का रिवाज नहीं है जबकि वहां बॉडी ऑयल का कभी कभी ही इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में अगर वो रोज नहाएंगे तो शरीर के लिए जरूरी तेल त्वचा को नहीं मिल पाता और उन्हें त्वचा पर लाल चकत्तेदार धब्बे और दर्द रहने लगता है।


एक सर्वे के  अनुसार, 5 महिलाओं में 4 महिलाएं हर रोज नहाने से परहेज करती है जबकि एक तिहाई औरतों का मानना है कि वे 3 दिनों का गैप डालकर नहाती है।  इन दिनों वह परफ्यूम, क्रीम, बॉडी ऑयल और डियो आदि से खुद को ताजा रखती हैं।


शुमैक के मुताबिक, आपको तभी नहाना चाहिए जब आपको जरूरत महसूस हो। सनडे मॉर्निंग हेराल्ड से बोलते हुए उन्होंने कहा, "ये सिर्फ पिछले 50-60 सालों में ऐसा बदलाव आया है कि लोग बाथरूम जाकर नहाने के आदी हो गए हैं वरना पहले ऐसा नहीं होता था। अब हर दिन नहाना बहुत आम हो गया है। वहीं, आज हर दिन नहाना अपनी इच्छा नहीं बल्कि सामाजिक दबाव भी बन गया है।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News