गर्मियों में जरूर पीएं दो गिलास जलजीरा क्योंकि...

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2016 - 02:30 PM (IST)

जल जीरा गर्मियों के लिए रामबाण इलाज है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब हाेता है बल्कि हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है और मोटापा भी कम करता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है तब जल जीरा जरुर पीना चाहिए क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को अच्छा रखता है।

1. वजन कम करे 

जल जीरा पीने से भूख कम लगती है,और आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। दिन में दो बार इसे जरूर पीना चाहिए। इससे मोटापा कम होता है।

2. कब्ज हटाएं

यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी हमारी मदद करता है। दिन में 2 बार इसका सेवन करना फायदेमंंद होता है।

3. पानी की कमी 

गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और भूख भी कम लगती है। इसे पीने से पानी की कमी दूर हो जाती है।

4. मासिक धर्म के दर्द को रोके 

लड़कियों में मासिक धर्म के समय तेज दर्द को होने से यह रोकता है। इसे 2-3 बार पीने से दर्द से राहत मिलती है।

5. एसिडिटी से राहत 

गलत खान-पान की वजह से पेट में एसिडिटी की समस्या हो सकते है। जल जीरा पीने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

6. जी मचलाने से रोके 

गर्भावस्था में महिलाओं के लिए अच्छा है। इससे मतली या उल्टी नहीं होती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News