एलोवेरा जूस पीकर कम करें मोटापा

Saturday, Oct 03, 2015 - 04:09 PM (IST)

एलोवेरा हमारे शरीर और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बात तो सब जानते ही हैं लेकिन एलोवेरा मोटापा कम करने में भी आपकी मदद करता है। शायद यह बात आपको पहले नहीं पता थी। जी हां, एलोवेरा जूस वजन कम करने में भी सहायक है।

एलोवेरा जैल कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन्‍स, मिनरल्‍स और एंजाइम्‍स पाए जाते हैं जो मोटापा कम करता है। एलोवेरा जैल पानी या जूस के साथ मिलाकर पीया जा सकता है लेकिन ध्यान रहें इसका सेवन करने से पहले डाक्टरी सलाह जरूर ले लें। 

कैसे बनाएं एलोवेरा जूस:-                     

1.एलोवेरा और फल का रस- एलोवेरा में से जैल निकाल कर उसको किसी भी फल के रस के साथ मिलाकर पीया जा सकता है।

2. एलोवेरा जैल और जूस- एलोवेरा को छील कर इसके जैल को निकाल लें। एलोवेरा के जूस को 2 हफ्तों तक पीया जा सकता है। इससे शरीर को अावश्य ही लाभ होगा।

3. एलोवेरा और नींबू- एलोवेरा के रस को नींबू के साथ मिलाकर इसे पीया जा सकता है।

4. एलोवेरा और शहद- मोटापा कम करने के लिए एलोवेरा के साथ शहद बहुत फायदेमंद होती है। एक गिलास एलोवेरा जूस में 1 चम्‍मच शहद  को अच्छी तरह से मिक्स करके पीने से फैट कम होती है। 

5. एलोवेरा और पानी- एलोवेरा के रस को पानी में डालकर पीने से भी मोटापा कम होता है।

 
Advertising