मामूली एसिडिटी भी हो सकती हैं खतरनाक,जानिए इसके कारण (pics)

Monday, Jul 11, 2016 - 05:47 PM (IST)

आजकल हर दूसरा शख्स एसिडिटी से परेशान है। आपको बता दें यह कोई बीमारी नहीं है,जरा से खान-पान की आदतों में बदलाव लाकर भी इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है। बार-बार पेट में जलन होना, खाना खाने का मन न करना,बेचैनी जैसे इसके बहुत से लक्षण हो सकते है। एसीडीटी में पाचन प्रक्रिया ठीक नही रहती लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर इस परेशानी से निजात पाई जा  सकता हैं।आइए जानते हैं इसके लक्षण,कारण और उपायों के बारे में...
 
- एसिडिटी के लक्षण 
 
कुछ आम से लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है लेकिन इसके अलावा इसके और भी लक्षण हो सकते हैं।
 
1. भूख न लगना
2. सीने में जलन 
3. घबराहट होना
4. गले में जलन
5. पेट में भारीपन
6.खट्टी डकार आना
 
- एसिडिटी के कारण
 
खान-पान में लापरवाही,मसाले वाले भोजन से भी यह परेशानी आ सकती हैं।
 
1.खाना टाइम पर न खाना
2.खाने के एकदम बाद सो जाना
3.भूखे रहना
4.जंक फूड
5.तला हुआ भोजन खाना
6.पानी कम पीना
7.मसाले वाला खाना
8.एक ही जगह पर बैठे रहना
 
- बचाव के तरीके
 
इसमें पाचन क्रिया सही तरह से काम नही करती।जिससे भूख पर असर पड़ता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाएं तो ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। आइए जानते हैं एसिडिटी के कुछ घरेलू उपायों के बारे में... 
 
1.आंवला
 
खाली पेट 2 चम्मच आंवले का जूस पानी में मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है। 
 
2.दही
 
अपने भोजन में दही जरूर शामिल करें।
 
3.पानी
 
दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं। इससे खाना आसानी से पचना शुरू हो जाता है। शरीर से विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैंं।
 
4.हरी सब्जियां
 
हरी सब्जियां शरीर से एसिडिटी को बाहर निकाल लेते हैं। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां और अंकुरित अनाज खाएं।
 
5.सैर और व्यायाम
 
 रोजाना सैर और एक्सरसाइज जरूर करें। वर्कआउट करने से खाना पचना भी शुरू हो जाता है और भूख भी लगती है। 
Advertising