च्युइंग गम चबाने से होंगे ये फायदे! (PICS)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2016 - 03:00 PM (IST)

वैसे तो च्युइंग गम को सभी शौकिए तौर पर चबाते हैं या फिर टाइम पास करने के लिए अाप इसका सहारा लेते हैं लेकिन क्या अापको पता हैं कि च्युइंग गम के सेवन से कितने कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अाज हम अापको इसको चबाने से होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे ।
 
1.मानसिक क्षमता बढ़ती है
 
जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो हिप्पोकैम्पस अधिक सक्रिय हो जाता है। हिप्पोकैम्पस मस्तिष्क का वह हिस्सा होता है जो याद्दाश्त में गहरी भूमिका अदा करता है। स्मरण-शक्ति बढ़ाने के साथ ही च्यु्इंग गम से मस्तिष्क मे रक्त प्रवाह बढ़ाने में मदद करता है। जब आप च्युइंग गम चबाते हैं तो आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है और मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है।
 
2.चिंता तनाव होता है दूर
 
च्युइंग गम तनाव और चिता को दूर करने में मदद करती है।रिसर्च से पता लगा हैं कि  जिन बच्चों ने एग्जाम के दौरान च्युइंग गम चबायी वे अधिक सजग रहे। शायद  च्युइंग गम केवल तनाव को ही दूर करने में मददगार नहीं होती, बल्कि जब भी आप चिड़चिड़े और परेशान महसूस करते हैं तब भी आप च्युइंग गम चबा सकते हैं। इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
 
3.वजन कम करने में सहायक
 
अगर आप वजन कम करने चाहते हैं तो च्युइंग गम आपके लिए मददगार हो सकती है। जब आपका मन कोई स्नैक या मीठा खाने का करे तो च्युइंग गम चबा लें क्योंकि च्युइंग गम में बहुत कम कैलोरी होती हैं, इसलिए यह आपके लिए सही स्नैक हो सकता है और इससे आपके डायट पर भी कोई नुकसान नहीं होता। 
 
4.ओरल हेल्थ का रखे खयाल
 
अगर आप मूंह की बदबू या मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं तो इन परेशानियों से बचने के लिए आप गम चबा सकते हैं। ऐसा करने से आपके साल्विया का निर्माण होता है जो आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसा देखा गया है कि जो लोग च्युइंग गम चबाते हैं उनके दांतों में कैविटी होने की आशंका भी कम होती है।
 
5.पाचन क्रिया सुधारे
 
खाना खाने के बाद च्युइंग गम चबाने से आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इस बात ध्यान रखे कि आप कितने समय बाद च्युइंग गम का सेवन कर रहे हैं क्योंकि इससे आपके मुंह में अधिक साल्विया का निर्माण होता है जिससे पाचक अम्ल आपके पेट में ही रहते हैं।
 
6.चेहरे पर रक्त प्रवाह 
 

रोजाना 15 मिनट तक च्युइंग गम चबाने से आपके चेहरे पर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही लगातार चबाने से गाल और जबड़े मजबूत होते है साथ ही एजिंग की समस्या रहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News