जानिए क्यों पीना चाहिए सुबह उठकर पानी

Tuesday, Nov 20, 2018 - 12:37 PM (IST)

ज्यादातर घरों में लोग सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं और उसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं। हालांकि अपनी इस अच्छी आदत के कई फायदे वे जानते भी नहीं होते। अगर आप भी इस आदत का पालन करते हैं तो आपको बता दें कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है।


खाली पेट पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है। वैसे तो एक शख्स को सुबह उठकर लगभग 4 से 5 गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन आप इस आदत को डालने की सोच रहे हैं तो शुरुआत एक या दो गिलास से कर सकते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पानी आपके लिए लाभदायक है।


 

ये होते हैं फायदे 
1. सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है। खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है।

2. सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

3. सुबह उठकर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है। अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू कर दीजिए।

 

 

 
 

Sonia Goswami

Advertising