इस वीडियो में देखें संकेत जो बताते हैं,आपके शरीर में बढ़ रहे एस्ट्रोजन का स्तर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 03:10 PM (IST)
हमारे शरीर में हार्मोन्स का संतुलित होना जरुरी है तभी हमारा शरीर सही तरीके से फंक्शन कर पाता है। अगर ये हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं तो हमारे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एस्ट्रोजन भी एक हार्मोन है और इसे ‘फीमेल हार्मोन’ कहा जाता है। हालांकि यह हार्मोन पुरुषों में भी पाया जाता है लेकिन महिलाओं में इसकी मात्रा अधिक होती हैं। महिलाओं में, एस्ट्रोजेन सेक्सुअल डिवैलेपमेंट करने में मदद करता है। यह महिलाओं के मासिक धर्म को नियंत्रित करता है और पूरी प्रजनन प्रणाली को प्रभावित करता है। एस्ट्रोजन का स्तर प्राकृतिक रुप से या फिर किसी मेडिकेशन के कारण बढ़ सकता है। अगर यह बढ़ जाता है तो आपके शरीर के काम करने के तरीके को प्रभावित करता है और आपको इसके संकेत दिखने लगते हैं। इस वीडियो के जरिए आप जान सकते हैं वो संकेत जो बताते हैं कि आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ रहा हैं।