खाने के तुरंत बाद होने वाली ब्लोटिंग से बचें

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 03:43 PM (IST)

ब्लोटिंग से ग्रसित व्यक्ति को भयंकर कष्ट और बेचैनी होती है और पेट फूलना इस रोग का मुख्य लक्षण है। आपको जींस पहनने में कितनी कठिनाई होगी और उस के ऊपर से ब्लोटिंग का कष्ट इस समस्या को और भी गम्भीर बना देता है। भाग्यवश, नियमित भोजन करने और कुछ अन्य उपायों से इस समस्या से बचा जा सकता है। इस वीडियो के जरिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्लोटिंग को रोकने के कुछ खास टिप्स।


परिवर्तित (processed) भोजन हर तरह से आपके के लिए खराब है, इसमें अनेक दोष होता है और पेट को भी कठिनाई होती है। अधिक चर्बी वाला और अधिक शक्कर युक्त खाना पेट में देर से पचता है और खाना पेट में लम्बे समय के लिए रहता है। इस वजह से दिन भर का भोजन पेट में जा कर इकट्ठा होता रहता है।
 
ठंडा जमा हुआ खाना और चीनी रहित (sugar free) खाना भी अच्छा नहीं होता है। जमें ठंडे खाने में प्रिज़रवेटिव और नमक अधिक मात्रा में पाया जाता है, और इसके सेवन से आपके पेट में सूजन होती है। चीनी मुक्त खाना इसका विकल्प नहीं है क्योंकि, चीनी से अल्कोहल पैदा होता है इस कारणवश पेट और आंतों में जीवाणु सक्रिय हो जाते हैं, जिससे पेट में गैस बनती है। गैस के कारण से ही पेट में सूजन होती है और पेट फूल जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News