खाने में नहीं हो रूचि तो अपनाएं यह कारगर नुस्खा

Wednesday, Jan 18, 2017 - 11:05 AM (IST)

कई बार बदलते मौसम,खराब सेहत या फिर खान-पान में बदलाव के कारण खाना खाने का मन नहीं करता। भोजन में अरूचि के कारण सेहत संबंधी और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको अरूचि के लिए कारगर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। जिससे आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी। 

सामग्री
-  1/2 टीस्पून अजवाइन
-  1/2 अदरक का पाऊडर
-  1/2 नमक
-  1/2 जीरा

बनाने की विधि
1. एक बाउल में अजवाइन,अदरक का पाउडर,नमक और जीरा डाल लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। 
2. इस मिश्रण का 3/4 टीस्पून दिन में 2-3 बार पानी के साथ निगल लें।  इसके सेवन से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी। 


ध्यान में रखें यह बात
किसी भी प्रयोग का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 
 

Advertising