दवाओं के बिना ही कोलेस्ट्रोल लेवल करें कम

Wednesday, Sep 13, 2017 - 01:19 PM (IST)

कोलेस्ट्रोल ब्लड में पाया जाने वाला एक तरह का वसा है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर ब्लड में कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ जाए तो इससे रक्त के थक्के बनने लगते हैं जिससे दिल की धमनियों तक खून सही तरीके से नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक होने का खतरा रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ने की वजह से लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं जिससे कई बार नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में बिना दवाओं के कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए अच्छी तरह पके हुए फल-सब्जियां खाएं, धूम्रपान न करें, बढ़िया वनस्पति तेल का इस्तेमाल करें और डाइट में लहसुन को शामिल करें। इसके अलावा और भी कई तरीके हैं जिससे कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है। इसके लिए देखिए यह विडियो

                                                                                                                               

Advertising