आर्गेनिक जूस पीने से होगी आंखों की रौशनी तेज, कुछ ही दिनों में उतर जाएगा चश्मा

Monday, Jul 02, 2018 - 01:00 PM (IST)

आज के समय में हर व्यक्ति को कोई न कोई शारीरिक समस्या तो होती ही है। कुछ लोग बड़ी तो कुछ छोटी बीमारी से परेशान है।  लोगों की जीवनशैली में तेजी से बदलाव आया है। कुछ बीमारियां तो जीवनशैली में आए बादलाव की वजह से हुई हैं। जैसा कि  मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल।  ऐसे में हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा समय कंप्यूटर स्क्रीन पर ही नजरें गड़ाए बैठना पड़ता है। जिस कारण  आंखों संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्यादा समय तक नजर स्क्रीन पर रखने से धीरे-धीरे आंखें सूखने लगती हैं और आंखों में खुजली होने लगती है। वही, कुछ ही दिनों में आंखों से कम दिखाई देने लगता है और अंत में रोशनी चली जाती है। सिर्फ कंप्यूटर स्क्रीन ही नहीं बल्कि मोबाइल के स्क्रीन पर ज्यादा देर तक नजरें गड़ाए रखने से भी नजर कमजोर हो जाती है। 


 

लेकिन आपको बता दें कि कई बार घरेलु उपाय आंखों की खोई हुई रोशनी को वापस ला सकते हैं। गाजर,संतरा तथा चुकंदर का जूस भी इन्ही में से एक है। यह आपकी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है। यदि आप गाजर को अपने आहार में शामिल करें, तो आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते है। 

Sonia Goswami

Advertising