शरीर पर सेल्युलाईट का पड़ता है बुरा प्रभाव

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 03:18 PM (IST)

सेल्युलाईट की समस्या हर किसी को हो सकती है।  यह समस्या महिलाओं को युवा अवस्था से शुरू होने के साथ-साथ बढ़ती जाती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं के कूल्हे से नीचे के अंगो,पैर, गले और पेट पर होती है। इस समस्या के होने पर झल्लाहट सी महसूस होती है। इस वीडियो के जरिए हम आपको इससे छुटकारा पाने के नुस्खे बताएंगे।

 

क्या है सेल्युलाईट? 

सेल्युलाईट त्वचा की अंदर वसा की एक परत बना देता है, जो देखने में हल्का सूजा हुआ नारंगी की तरह लगता है। यह समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरूषों को भी होती है। 

 

सेल्युलाईट का कारण 

सेल्युलाईट का सबसे बड़ा कारण आहार, जीवन शैली हार्मोन वृद्धि हो सकते है। तनाव, अधिक वजन, कई बायोटाइप रोग भी सेल्युलाईट की समस्या को जन्म देते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जल्द छुटकारा पाना चाहते है तो इन तरीको को अपनाएं। 

 

1. कॉफी 

सेल्युलाईट से निजात दिलाने के लिए कॉफी सबसे अच्छा तरीका है। कॉफी शरीर को साफ करने का काम करती है। आप कॉफी और नारियल तेल से शरीर की मालिश करें। इससे त्वचा कसी रहती है और सेल्युलाईट की समस्या कम होती है। 

 

2. ड्राई ब्रशिंग 

शॉवर लेने से पहले मसाज और एक्सफोलिएट के लिए आप ड्राई ब्रशिंग कर सकती है और इसके लिए आपको किसी क्रीम लोशन या स्क्रब की जरूरत नही पड़ेगी बस एक शुष्क ब्रश आपको सेल्युलाईट छुटकारा दिला सकता है। 

 

3.नारियल तेल, कॉफी और समुद्री नमक 

6 चम्मच नारियल तेल में 3 बड़े चम्मच समुद्री नमक और 1 कप कॉफ़ी का मिक्चर तैयार लें और नहाने से पहले प्रभावित जगह पर लगाएं और स्क्रब करें। 

 

4. जैतून का तेल और ग्लिसरीन 

इसका पैक बनाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच जैतून तेल,1 चम्मच चीनी, विटामिन ई तेल के 2 चम्मच, आधा कप कॉफी और 1 चम्मच ग्लिसरीन लेकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को सेल्युलाईट क्षेत्रों पर लगाने के लिए पहले गर्म पानी से स्नान करें उसके बाद कुछ-कुछ मिनटों के लिए गोलाकार गति में मालिश करके धो लें। स्क्रब हुई जगह को प्लास्टिक की चादर से कवर कर ले और लगभग 10 मिनट के बाद ही उसको हटाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News