लाइलाज सरवाइकल से पाएं छुटकारा,रोज करें यह एक्सरसाइज

Friday, Dec 07, 2018 - 04:22 PM (IST)

वर्किंग कल्चर के बदलने से सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। लगातार 8-9 घंटे कुर्सी पर जमे हुए कंप्यूटर स्क्रीन में आंखें गढ़ाते हुए काम करना कई बीमारियों को दावत देता है। नतीजा कमर, गर्दन, सिर दर्द हमें सौगात में मिल रहे हैं। यही दर्द सरवाइकल बनकर लाइलाज बन जाते हैं। समय से पहले ही हमारा शरीर जवाब देने लगता है।

 

रीढ़ की बीमारियां अधिक तेजी से बढ़ रही हैं। गर्दन और उसके आसपास के हिस्सों में दर्द रहने लगता है। आज के समय में सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए लोग अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा भार डाल रहे हैं। शरीर पर ध्यान देने के लिए हमारे पास समय नहीं है। अगर इस समस्या का इलाज समय रहते करा लिया जाए तो इस बीमारी से आसानी से बचाव हो सकता है। इस वीडियो के जरिए आप सरवाइकल से छुटकारा पा सकते हैं।
 

Sonia Goswami

Advertising