Iron Deficiency Symptoms: रातभर सोने के बाद भी रहती है थकान? तो हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती है ये बड़ी कमीं
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:17 PM (IST)
Iron Deficiency Symptoms: क्या आप रात भर सोने के बाद भी सुबह उठकर थकान महसूस करते हैं? यानि की सुबह उठने के बाद आपको आपका एनर्जी लेलव लो लगता है और शरीर थका- थका सा महसूस करता है तो आपको सावधान होने की जरुरत है। यह कोई आम थकान नहीं ब्लकि आपके शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इस कमीं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसे नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है, जो आगे चलकर 'एनीमिया' का रूप भी ले सकती है।
क्यों जरूरी है आयरन?
आयरन हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए अनिवार्य है। हीमोग्लोबिन का मुख्य कार्य फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर उसे शरीर के हर अंग तक पहुँचाना है। जब आयरन कम होता है, तो अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे शरीर 'इमरजेंसी मोड' में चला जाता है।
आयरन की कमी के 10 बड़े लक्षण:
1. अत्यधिक थकान: बिना किसी भारी काम के भी शरीर का हर समय टूटा हुआ महसूस होना।
2. पीली त्वचा: हीमोग्लोबिन कम होने से चेहरे और शरीर की स्वाभाविक लाली खत्म होकर पीलापन आने लगता है।
3. सांस की तकलीफ: मामूली चलने या सीढ़ियाँ चढ़ने पर भी हांफने लगना।
4. दिल की असामान्य धड़कन: ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए दिल को सामान्य से ज्यादा तेजी से धड़कना पड़ता है।
5. सिरदर्द और चक्कर: मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का प्रवाह कम होने से बार-बार सिर भारी होना या चक्कर आना।
6. बालों का झड़ना: स्कैल्प को पोषण न मिलने के कारण बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं।
7. नाखूनों का आकार बदलना: नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं या वे अंदर की ओर मुड़कर 'चम्मच' जैसे दिखने लगते हैं।
8. हाथ-पैर ठंडे रहना: खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हथेलियों और तलवों में हमेशा ठंडापन महसूस होना।
9. मुंह और जीभ में बदलाव: जीभ में सूजन, दरारें या बेवजह छाले और दर्द होना।
10. एकाग्रता में कमी: किसी भी काम में मन न लगना और याददाश्त या फोकस का कमजोर होना।
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, 'धुरंधर' में 'एसपी असलम' के किरदार की तारीफ कर सांसद बोले- 'हमेशा आपका प्रशंसक रहूँगा'
खाने में इन चीज़ों को करें शामिल
अगर आप इन लक्षणों से जूझ रहे हैं, तो अपनी थाली में इन चीजों को जगह दें:
- सब्जियां: पालक, मेथी और चुकंदर का सेवन बढ़ाएं।
- फल: अनार, सेब और खजूर आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं।
- अन्य: गुड़, काले चने, दालें और सूखे मेवे।
- आयरन के साथ विटामिन-सी (नींबू, संतरा) जरूर लें, क्योंकि यह शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है।

