इस व्यायाम से पाए एक मिनट का सुकून

Monday, Jun 18, 2018 - 03:17 PM (IST)

आजकल की जीवनशैली की वजह से कई तरह की शारीरिक समस्याएं आए दिन हमें परेशान करती रहती हैं। तकनीक के इस्तेमाल ने इंसान के श्रम करने की आदत को लगभग छुड़ा दिया है। ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने वाले लोग कई तरह की शारीरिक तकलीफों की वजह से परेशान रहते हैं। कंधों और गर्दन में दर्द उन्ही तकलीफों में शामिल हैं। लगातार एक जगह बैठे रहने से, रात भर ठीक से सो न पाने से या फिर व्यायाम न कर पाने की वजह से भी गर्दन में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आज हम आपको  सूक्ष्म व्यायाम के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करना भी काफी आसान है और वे काफी लाभदायक भी हैं।  आपने एक मिनट लेटकर इस व्यायाम को करना है। वीडियो अनुसार अपनी लेग्स को छाती तक ले जाएं और लंबा सांस लें। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा।

Sonia Goswami

Advertising