औषधीय गुणों से भरपूर एप्पल विनेगर

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 04:24 PM (IST)

विनेगर यानि सिरका प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। विनेगर कई तरह के होते हैं, जैसे एप्पल साइडर विनेगर, बालसेमिक विनेगर, व्हाइट विनेगर आदि। इनमें से एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस सिरके का इस्तेमाल सलाद में भी करते हैं और कुछ लोग इसे सोने से पहले पीते भी हैं। ऐसा इसीलिए, क्योंकि इससे हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा इस सिरके का इस्तेमाल सौंदर्य बढ़ाने में भी किया जाता है। सेब का सिरका बहुत गुणकारी है और कई रोगों में फायदेमंद है। इस वीडियो के जरिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके फायदे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News