फेस पैक जो आपके चेहरे को बनाए रखेंगे जवान

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 03:56 PM (IST)

ढलती उम्र का एहसास सबसे अधिक त्वचा से होता है। चेहरे पर आने वाली झुर्रियां, धब्बे और अनचाही बारीक लकीरें चेहरे की रौनक छीन लेती हैं। चेहरा देखकर बुढ़ापे का एहसास बढ़ जाता है। कितना अच्छा होता अगर हम ढलती उम्र को रोक सकते और अपने चेहरे की रौनक को हमेशा यूं ही बनाए रख पाते। हर औरत चाहती है कि वो हमेशा जवान दिखे।  इसके लिए वो अपनी ओर से हर संभव कोशिश भी करती है। पार्लर जाना उनमें से सबसे आसान उपाय है। हालांकि आसान होने के साथ ही ये एक महंगा सौदा भी है। साथ ही हर वक्त ये डर भी बना रहता है कि किसी रासायनिक उत्पाद से चेहरा बिगड़ गया तो। ऐसे में अगर आप चाहें तो इस वीडियो में दिखाए गए फेस पैक्स का इस्तेमाल करके नेचुरल लुक पा सकती हैं।  इन पैक्स के इस्तेमाल से आप उन अनचाहे दाग-धब्बों और लकीरों से आजादी पा सकेंगी जिनकी वजह से आपके चेहरे की रौनक बुझ सी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News