लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो करें व्यायाम

Friday, Oct 26, 2018 - 04:08 PM (IST)

हम सभी लंबा और स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं और इसके लिए आपका फिट रहना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। यह आपको कई लाभ देता है। यह ना केवल आपको स्वस्थ और फिट रखता है बल्कि ‘क्वालिटी ऑफ लाइफ’ में भी सुधार करता है। आजकल हम सभी व्यस्त दिनचर्या का पालन करते हैं जिस कारण खुद के लिए समय निकाल पाना लगभग असंभव होता जा रहा है। हालांकि यह बेहद जरुरी है कि आप व्यायाम के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालें। ऐसा जरुरी नहीं है कि आप जिम ही जाएं बल्कि आप घर पर भी हर रोज 30-40 मिनट के लिए व्यायाम कर सकते हैं जैसे टहलना, स्विमिंग, जॉगिंग, दौड़ना या किसी खेल में भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्यायाम आपको कैसे स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद करता है। इस वीडियो के जरिए आज हम लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स। 

 

 

Sonia Goswami

Advertising