3 आई.पी.एस. अधिकारियों का स्थानांतरण

Tuesday, Feb 23, 2021 - 08:40 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आई.पी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डा. सी.एस. राव को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन का निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

साथ ही उन्हें, 13 मार्च, 2021 से चारू बाली की अवकाश अवधि दौरान ए.डी.जी.पी., आई.आर.बी. और ए.डी.जी.पी., राज्य अपराध शाखा, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। गोहाना (सोनीपत) के अतिरिक्त एस.पी., उदय सिंह मीणा को एस.पी., हरियाणा ई.आर.एस.एस. (डायल 112 प्रोजैक्ट) नियुक्त किया गया है। ए.एस.पी., सोनीपत पूजा वशिष्ठ को ए.एस.पी., गोहाना लगाया किया गया है।

Ajesh K Dharwal

Advertising