‘हरियाणा में 382 नए कोरोना केस, 7 मौतें’

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 11:51 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में बुधवार को 32476 सैंपल लिए गए जिसमें 382 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 7 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 262054 पहुंच गया है। जबकि 255356 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.44 फीसदी हो गया है।

 

बुधवार को 476 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2899 मौतें हो चुकी है। मौतों की बात करें तो बुधवार को हिसार में 1, रोहतक में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 1, झज्जर में 1, पलवल में 1 व कैथल में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 407774 लोग हो चुके हैं। जबकि 273484 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4524498 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4255805 नैगेटिव पाए गए है। अभी 6639 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 134290 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News