मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को राष्ट्र विरोधी ताकतों से खतरा

Saturday, Oct 23, 2021 - 01:16 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को राष्ट्र विरोधी ताकतों से खतरे की आशंका जताई गई है। इस बाबत हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने प्रदेश के गृह सचिव, डीजीपी और सीआईडी मुखिया को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा और पुख्ता करने के आदेश दिए हैं। पत्र में कहा गया कि राष्ट्र विरोधी तत्व द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा को खतरा है। किसान आंदोलन तथा वर्तमान घटनाओं के परिवेश को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से सख्त की जाए। 

 

 मुख्यमंत्री जिस रूट से भी निकले वह रूट पूर्ण सुरक्षित हों तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा होनी चाहिए। 3 पेज की चिट्ठी में मुख्य सचिव ने लिखा है कि सीएम हाउस में गतिविधियां या कार्यक्रम होते रहते हैं। मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारी या स्टाफ आम लोगों से ना मिले। मुख्यमंत्री से या उनके स्टाफ से लोगों को हरियाणा सचिवालय में मिलवाया जाए। 

Avinash Pandey

Advertising