चंडीगढ़-कालका के बीच 9 व 11 दिसम्बर को रद्द रहेगी शताब्दी

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 09:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन): कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रैस को रेलवे बोर्ड की तरफ से 9 व 11 दिसम्बर को चंडीगढ़-कालका के बीच रद्द घोषित किया हैं। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-कालका के बीच रेलवे ट्रैक के स्लिपर बदले जा रहे हैं। इसके साथ ही वायरिंग का भी काम होगा। इस वजह से यह ट्रेन दिल्ली के लिए 9 और 11 दिसम्बर को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

 

वहीं, गाड़ी संख्या 02925-26 बांद्रा-अमृतसर को 10 दिसम्बर तक चंडीगढ़-अमृतसर के बीच रद्द घोषित किया गया है। यह ट्रेन किसान आंदोलन के कारण चंडीगढ़-बांद्रा के बीच ही चल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News