लुटेरों ने पेट्रोल पम्प के सेल्समैन को मारी गोली, ईलाज के दौरान हुई मौत(video)

Thursday, Apr 12, 2018 - 11:59 PM (IST)

कुलां (गुरशरण मोंगा): वीरवार की शाम कुलां के टोहाना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प पर कार में सवार होकर अज्ञात लुटेरों ने सेल्समैन को गोली मार कर उससे कैश लूट लिया। गोली लगने से घायल हुए सेल्समैन को ईलाज के लिए टोहाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया यहां पर उसकी मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार टोहाना रोड पर स्थित अभिदीप पेट्रोल पम्प पर कार्यरत सेल्समैन बीरू राम सुपुत्र भंसा राम निवासी कुलां को कार में सवार होकर अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से गोली मार दी। गोली सेल्समैन बीरू के छाती में लगी। गोली लगने से बुरी तरह से घायल हुए सेल्समैन को ग्रामीणों द्वारा कुलां के ही एक निजि अस्पताल में ले जाया गया। हालत ज्यादा गम्भीर होने पर व प्राथमिक उपचार के बाद तुरन्त ही सेल्समैन को टोहाना रैफर कर दिया गया। टोहाना के एक निजि अस्पताल में ईलाज के दौरान सेल्समैन बीरू राम की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे टोहाना डी.एस.पी. जोगेन्द्र शर्मा, टोहाना सदर थाना प्रभारी सोमबीर ढाका, सी.आई.ए. प्रभारी कुलदीप सिंह ने घटनास्थल की गहनता से जांच कर ग्रामीणों व मृतक के ब्यान भी दर्ज किए। टोहाना डी.एस.पी. जोगेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर जांच आरम्भ कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 



परिजनों ने किया हंगामा
पैट्रोल पम्प पर हुई वारदात के बाद मृतक सेल्समैन के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहरजनों का आरोप है कि पैट्रोल पम्प मालिक की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है। पम्प पर लाईट की भी उचित व्यवस्था नहीं हैं और कैमरे में चलते हुए नहीं पाए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी और कुलां में भारी पुलिसबल भी पहुंची हुई थी।

Shivam

Advertising