हत्या के प्रयास में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 06:37 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी): हरियाणा पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2019 से फरार चल रहे एक वांटेड व इनामी आरोपी को करनाल जिले गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि करनाल के गांव दुपेड़ी निवासी बलदेव उर्फ टोनी के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी गोली चलाकर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। इसके अलावा, आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 2021 में  10,000 रुपये का नकद इनाम घोषित था।

 

 

शिकायतकर्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपित अपने साथियों के साथ 29.06.2019 को रात करीब 11.30 बजे तीन वाहनों में सवार होकर आया था, जिसने गांव दुपेड़ी के बस स्टैंड पर रास्ता रोककर शिकायतकर्ताओं पर लाठियों से हमला कर दिया और जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। इस हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था जबकि अन्य शिकायतकर्ताओं सतीश और पिंकू को भी गंभीर चोटें आईं थी।

 

 

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर किराए के मकान में छिप कर रह रहा था और चालक का काम करता था आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News